पंजाब पुलिस के कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, जांच कर रही Police

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 05:00 PM (IST)

अमृतसर (गुरप्रीत): अमृतसर के प्रसिद्ध गोल बाग में पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान संतोखपाल सिंह ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी ने अपनी ही पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। मौके पर लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। 

इस मौके पर एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि संतोखपाल सिंह जो कि होम गार्ड जवान है, काफी समय से भाजपा नेता बलविंदर बब्बा के साथ ड्यूटी कर रहा था और अमृतसर का ही रहने वाला था। इस दौरान पुलिस ने होमगार्ड के परिवार को सूचित कर दिया और जांच अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि होम गार्ड की उम्र 40 से 42 साल बताई जा रही है और परिजनों के आने के बाद दी कुछ जानकारी पता चलेगी।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News