अब पंजाब पुलिस कर्मचारियों को भी मिलेगा Weekly Off! इस जिले में लागू हुआ फैसला
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:42 PM (IST)
खन्ना (विपन): पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अब पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को अब सप्ताह में एक छुट्टी मिलने जा रही है। पुलिस डिस्ट्रिक्ट खन्ना में अब थाना चीफ (SHO) को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी मिलेगी। यह फैसला SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया की कोशिशों से मुमकिन हुआ है। इस बारे में नोटिफिकेशन 2003 में हुआ था जो लागू नहीं हो सका था। इसे SSP ने पुलिस डिस्ट्रिक्ट खन्ना में लागू किया।

इसके तहत अब सभी थाना चीफ हफ्ते में एक दिन की छुट्टी ले सकेंगे। पुलिस अफसरों की सेहत और मेंटल स्ट्रेस को ध्यान में रखते हुए यह अहम कदम उठाया गया है। इसके तहत सदर, पायल, समराला, सिटी खन्ना, सिटी-2 खन्ना, दोराहा, माछीवाड़ा साहिब और मलौद के थाना चीफ को हर हफ्ते एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। इस बारे में रेगुलर तारीखें भी अनाउंस कर दी गई हैं कि किस थाना चीफ को महीने में एक दिन की छुट्टी मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

