पंजाब पुलिस ने बड़े ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश, हाथ लगी बड़ी कामयाबी

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 01:41 PM (IST)

जालंधर (कशिश): जालंधर के पॉश एरिया ग्रीन पार्क में बीते दिनों जालंधर सिटी पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने एक बड़े ड्रग तस्कर को एक किलो हेरोइन और 4 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। इसी के तहत आज सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फिरोजपुर से चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस डी. जी.पी.  गौरव यादव ने इसे लेकर खुलासा किया है। फिलहाल दोषियों से जालंधर शहर के सी.आई.ए. स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों द्वारा सारी ड्रग्स सरहद पार से मंगवाई जा रही थी। बॉर्डर पर आरोपी किस ड्रग तस्कर के लिंक में थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम की जांच के अनुसार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर और संचालकों से जुड़े थे। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।  हेरोइन  की की बड़ी खेप सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इनमें से एक व्यक्ति को पहले भी 1 किलो हेरोइन और 4 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया था।

मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर

बता दें कि 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के गांव भंगोवाला निवासी कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी कल यानी रविवार को कर ली गई है, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। शुरूआती जांच में पुलिस को आरोपियों के पास से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई है। शहर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन से 9 सितंबर को पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में अब तक 11 किलो हेरोइन को रिकवार किया जा चुका है। 

drug network, drug smuggler, herion recovered

थाना नंबर-6 में  दर्ज करवाया नशा तस्करी मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार.  सी.आई.ए. स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी छिंदा सिंह का उक्त स्थान पर देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और छापेमारी की। पुलिस ने जाल बिछाकर जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई और चार लाख रुपये नकदी भी बरामद हुई।  पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 (मॉडल टाउन) में मामला दर्ज कराया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News