पंजाब में सभी राहत कैंप बंद, घरों को लौट रहे लोग... पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 11:55 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति स्थिर होने के साथ ही अब सभी राहत कैंप बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में रह रहे सभी प्रभावित लोग अब अपने घरों को लौट गए हैं।

प्रभावित परिवारों को ज़रूरी राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाबभर में बाढ़ के चरम दौर के दौरान कुल 219 राहत कैंप खोले गए थे, जिनमें समय-समय पर 8,270 प्रभावित लोगों ने शरण ली।

हालात में सुधार होने के साथ कैंपों की संख्या धीरे-धीरे कम होती चली गई। अब एक भी कैंप सक्रिय नहीं है और सभी प्रभावित परिवार अपने गांवों और घरों को वापस लौट चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News