Punjab में झमाझम बारिश, इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ Alert

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 08:59 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को हुमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के अलग-अलग जिलों के लिए 12 जुलाई को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके साथ ही महानगर जालंधर और पड़ोसी जिलों में आंधी के साथ तूफान की भी सूचना है। 

Jalandhar : शहर के मशहूर रैस्टोरैंट के खाने में से निकला कीड़ा, हंगामा

तापमान की बात करें तो पंजाब में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया और बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा। इस लिहाज से जालंधर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 जुलाई को तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

इन 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी
-जालंधर
-होशियारपुर
-अमृतसर
-कपूरथला
-पठानकोट
- गुरदासपुर
- नवांशहर
-फतेहगढ़ साहिब
- रूपनगर
- एस.ए.एस. शहर

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News