Punjab : लूट और डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 सदस्य हथियारों सहित काबू

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 05:15 PM (IST)

जलालाबाद (बजाज, बंटी) : थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने लूट और डकैती करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

इस बारे में जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरदेव राज ने बताया कि पुलिस को लूट और डकैती करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी कि लूट और डकैती करने वाले कुछ लोग गांव टिवाना कलां के सामने एक बंद शेलर के गोदाम में खतरनाक हथियारों से लैस होकर बैठे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर प्रिंस कुमार पुत्र सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गोबिंद नगरी जलालाबाद, मंगा सिंह पुत्र बिट्टू सिंह निवासी राजपुता मोहल्ला जलालाबाद, खुशप्रीत सिंह उर्फ खुशी पुत्र नरिंदर सिंह निवासी कोटकी वाला, कुलवंत सिंह उर्फ काली पुत्र जीत सिंह निवासी बल्लूआना नजदीक डेरा सच्चा सोदा जलालाबाद, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी हजारा राम सिंह वाला नजदीक हाल आबाद अमीर खास टाइल वाला फैक्ट्री (पुलिस स्टेशन अमीर खास), मकसद सिंह उर्फ निक्का पुत्र मंदीप सिंह निवासी दशमेश नगरी जलालाबाद, हरजिंदर सिंह उर्फ कालू पुत्र करनैल सिंह निवासी चक मन्ने वाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा थाना सिटी जलालाबाद में गिरफ्तार किए गए उपरोक्त व्यक्तियों के अलावा 5-7 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को धारा 310(4), 310(5), 111 बी.एन.एस. और 25/54/59 आर्म्स एक्ट केस नंबर 19 दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News