एक थप्पड़... और ढेर हो गया WWE चैंपियन! पंजाब के शेरा ने विदेश में मचाया धमाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 06:39 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाबी रेसलर अमनप्रीत सिंह शेरा ने विदेश में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिरोजपुर के रहने वाले अमनप्रीत सिंह, जिन्हें रेसलिंग जगत में शेरा के नाम से जाना जाता है, ने पावर स्लैप प्रतियोगिता में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को नॉकआउट कर दिया।

मुकाबले के शुरुआती दो राउंड में जैक हेजर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन तीसरे राउंड में शेरा के एक जोरदार थप्पड़ ने मुकाबले का रुख बदल दिया। शेरा के दमदार वार के बाद जैक हेजर जमीन पर गिर पड़े और दोबारा उठ नहीं सके, जिसके चलते शेरा को विजेता घोषित किया गया। जीत के बाद अमनप्रीत सिंह शेरा ने टी-शर्ट उतारकर लहराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। उनकी इस जीत के बाद पंजाब समेत भारत में खुशी की लहर है और खेल प्रेमी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अमनप्रीत सिंह शेरा इससे पहले टीएनए रेसलिंग, WWE, NXT और OVW हेवीवेट जैसे बड़े मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News