Punjab : पुरानी रंजिश के चलते सांडू ने की सांडू की ह''त्या, तेजधार हथियारों से किए वार
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 10:47 AM (IST)
बटाला (साहिल, योगी): पुरानी रंजिश के चलते गांव मम्मण में एक सांडू द्वारा अपने सांडू की बेरहमी से हत्या करने के बाद 2 लोगों को गंभीर घायल कर दिया गया है। थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. हरमीक सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह की गांव में रहने वाले अपने सांडू राज सिंह उर्फ राजू भैया पुत्र आत्मा सिंह से पुरानी रंजिश चलती आ रही थी। हाल ही में इनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके चलते गांव के गण्यमान्य व्यक्तियों द्वारा दोनों में राजीनामा करवा दिया था।
एस.एच.ओ. ने बताया कि इसी रंजिश के चलते राज सिंह उर्फ राजू भैया ने अपने साथियों जगतार सिंह, राणा, रमनदीप कौर पत्नी राज सिंह, रूपिंदर कौर पत्नी जगतार सिंह, सुमनदीप कौर, सुखदीप सिंह, निहंग सिंह निवासी डडियाला नजारा और हरप्रीत सिंह निवासी गांव भैल जिला तरनतारन के साथ मिलकर अपने सांडू दविंदर सिंह के घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से काटते हुए बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान घर में मौजूद उसकी मां कुलवंत कौर और बेटी मनप्रीत कौर को गंभीर घायल करने के बाद सभी फरार हो गए। मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रंगड़ नंगल पुलिस स्टेशन में राज सिंह उर्फ राजू भैया समेत 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

