Punjab सरकार का नया आदेश: 11-12 जुलाई को छुट्टी के बावजूद खुलेंगे स्कूल

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 04:51 PM (IST)

चंडीगढ़: सरकार नेस्पेशल इंटेंसिव वोटर रिवीजन (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

इन दोनों दिनों में स्कूलों का शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ अपनी नियमित ड्यूटी पर उपस्थित रहेगा और विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए चुनाव अधिकारियों को पूरा सहयोग देगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा 9 जुलाई को जारी निर्देशों के तहत लिया गया है। आदेश के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए अपने-अपने स्कूलों में उपस्थित रहना और मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंधित कार्यों में सहयोग करना अनिवार्य किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News