Punjab : स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर उखड़ी सांसें

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 05:25 PM (IST)

जीरा/मक्खू (गुरमेल सेखवां, कुमार): थाना मक्खू की पुलिस ने बीते दिन स्कारपियो गाड़ी की टक्कर से मारे गए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के मामले में मृतक के बेटे के बयान पर दोषी अज्ञात स्कारपियो सवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना मक्खू के ए.एस.आई. प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह वासी गांव मल्लांवाला रोड नजदीक बजाज एजैंसी मक्खू ने बताया कि उसका पिता कृपाल सिंह बीते दिन जब अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तो जब वह रोड़ से घर की तरफ मुड़ने लगा तो एक तेज रफ्तार स्कारपियो गाड़ी के अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात स्कारपियो गाड़ी चालक पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News