Punjab: चार थानों के SHO बदले, तीन ASI रैंक के अधिकारियों के भी तबादले

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 05:23 PM (IST)

बठिंडा (विजय): बठिंडा पुलिस ने बड़ा फेरबदल करते हुए चार थानों के एसएचओज को बदल दिया। इसके अलावा तीन अन्य एएसआई रैंक के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। उक्त फेरबदल को हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नशे के मामले में कोटशमीर चौकी के किए गए तबादलों से जोडक़र देखा जा रहा है। 

ये भी जिक्रयोग्य है कि उक्त तबादले मुख्यमंत्री के तख्त श्री दमदमा साहिब में आने से एक दिन पहले ही किए गए हैं। नए आदेशों के अनुसार इंस्पैक्टर मनीश कुमार को पुलिस लाइन से थना सदर का प्रभारी लगा दिया गया है। इसके साथ ही इंस्पैक्टर बेअंत सिंह को पुलिस लाइन से थाना नंदगढ़ का प्रभारी लगाया गया है। थाना नंदगढ़ के प्रभारी हरजीवन सिंह को तथा थाना सदर के प्रभारी जसविंदर ङ्क्षसह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके साथ ही एएसआई जसविंदर सिंह और एएसआई गुरमेल सिंह को थाना नंदगढ़ से पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। साथ ही एएसआई ज्ञानचंद को थाना रामा से थाना नंदगढ़ में तबदील किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News