Punjab : आधी रात घर से गायब हुईं 2 लड़कियां, शादी का झांसा देकर ले जाने का शक!

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 05:45 PM (IST)

फिरोजपुर  (कुमार, खुल्लर, परमजीत, आनंद): 2 नाबालिग लड़कियों को अज्ञात युवक शादी करवाने का झांसा देकर गुमराह करके अपने साथ ले गए हैं जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा और इस घटना को लेकर थाना मल्लांवाला की पुलिस द्वारा अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. दर्शन लाल ने बताया कि थाना मल्लांवाला के एरिया में आते एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में बताया है कि उसकी लड़की जश्नप्रीत कौर (काल्पनिक नाम) है और 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह घरेलू काम करती है और उसकी भांजी रमनदीप कौर (काल्पनिक नाम) जो जिला मोगा की रहने वाली है तथा सरकारी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती है जो पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उनके पास रह रही थी।

ये दोनों लड़कियां 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि से घर से लापता है और तलाश करने पर उनको पता चला है कि अज्ञात लड़के शादी करवाने का झांसा देकर और गुमराह करके इन दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियों को बरामद करने और अज्ञात युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor