Punjab में दो पुलिस अधिकारी Suspend, डयूटी में लापरवाही बरतने पर एक्शन

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 05:07 PM (IST)

गुरुहरसहाय  (सुनील विक्की): पंजाब के गुरुहरसहाय में दो पुलिस अधिकारियों पर बड़ा एक्शन होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरुहरसहाय थाने में तैनात पुलिस के दो अधिकारियों को ड्यूटी में कोताही करने के चलते निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी देते हुए डीएसपी तजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि थाना गुरुहरसाहय में तैनात एएसआई महेश सिंह व जसपाल चंद को अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई जिला फिरोजपुर के एसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह की तरफ से उक्त अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी में लापरवाही करने के चलते की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News