पंजाब विधान सभा चुनाव 2022: जानें जिले के धुरंधरों का चल-अचल संपत्ति ब्योरा
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 01:23 PM (IST)

जालंधरः 20 फरवरी को होने जा रहे विधान सभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक नेता सक्रिय हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया दौरान कई नेताओं द्वारा नामांकन पत्र भर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल
नार्थ हलके से कांग्रेस उम्मीदवार बावा हैनरी के पास चल संपत्ति 145496,595 लाख, अचल संपत्ति 14,2500000 रुपए, सोना 19 तोला, वाहन 25 हैं। इसी के साथ मिली जानकारी अनुसार बावा हैनरी की पत्नी अमीर उम्मीदवार है। हलका कैं के उम्मीदवार परगट सिंह की संपत्ति 189,13,506 लाख व अचल संप्तित 45,00,000 रुपए है। सोना 97 ग्राम, वाहन एक है। इसके अलावा यह भी सुनने में आया है कि परगट सिंह की संपत्ति पिछले 5 सालों में काफी कम हो गई है।
यह भी पढ़ेंः अहम खबर: इस पूर्व विधायक ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
पिछले 5 सालों में मनोरंजन कालिया की कुल संपत्ति 202,71,105 है व अचल संपत्ति 1,75,00,000, सोना 10 ग्राम, वाहन एक है। इसके अलावा आप उम्मीदवार अमन अरोड़ा के पास16,48,140 रुपए, सोना 249 ग्राम, वाहन इनोवा है। नार्थ हलके से शिअद-बसपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह लुबाना के पास 13.64 लाख की चल-अचल संपत्ति है। इन पर 4 केस दर्ज हैं। दूसरी सुरिंदर सिंह सोढी कैंट से आप के उम्मीदवार हैं। जिनकी संपत्ति 4572,271 लाख व अचल संपत्ति 89,50,00 रुपए है। इन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। इनके पास 86 ग्राम सोना और एक इनोवा व मारुति है। आपको बता दें कि चुनाव के चलते 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here