Weather: पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर आया Latest Update, जानें आगे का हाल
punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 03:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब में उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आने वाले 4 दिनों में भी मौसम सूखा रहेगा और धूप निकलेगी। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है।
बता दें कि विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 4 सितंबर को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही 5 दिन पारे में इजाफा देखा जाएगा। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। रविवार को बादल छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।