पंजाब में मौसम को लेकर 48 घंटे अहम! कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 06:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में शीत लहर के बीच कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 दिन यानी 48 घंटे बहुत खास माने जा रहे हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट रहेगा। हालात यह हैं कि ठंड का प्रकोप पंजाब के हर हिस्से में दिख रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अनुमान जारी किया है और चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 से 15 जनवरी तक 'येलो अलर्ट' रहेगा और इसके बाद मौसम में सुधार होगा। वहीं, पंजाब के कई जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

PunjabKesari

इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब और बठिंडा में बहुत घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही रूपनगर, मोहाली, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 14, 15 और 16 तारीख के लिए जो अनुमान लगाया है, उसके अनुसार राज्य में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो पंजाब में घने कोहरे के दौरान तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर 1-2 दिन धूप नहीं निकली, तो ठंड से हालात और खराब हो सकते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News