पंजाब में अगले 24 घंटे भारी: तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 04:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग (SDMA) के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

जारी चेतावनी के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन में कहीं-कहीं तेज तूफान आ सकता है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास न खड़े होने की अपील की गई है।किसी भी आपात स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News