पंजाब के मौसम को लेकर आई नई Update, विभाग ने जारी की भविष्यवाणी
punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 01:53 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार धूप खिलने से मौसम बदलना शुरू हो गया है और दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 15 फरवरी को मौसम बदल सकता है और बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।
रविवार को भी पंजाब के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान अभी भी कई जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। रविवार को मोगा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री था जो पंजाब में सबसे कम था।
इसके साथ ही अमृतसर, जालंधर, फरीदकोट, बरनाला, रोपड़, फिरोजपुर में तापमान 4.0 डिग्री, लुधियाना में 8.1 डिग्री और चंडीगढ़ में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के तीसरे सप्ताह में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।