पंजाब के मौसम को लेकर आई Latest Update, जारी हुई ये चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 12:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, यूपी समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 से 15 अप्रैल तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।

उधर, हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 132 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 127 सड़कें बंद हो गई हैं। इस बीच आज हिमाचल में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है।

 मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है। विभाग ने लोगों और जानवरों को आने वाले दिनों में खुले में न घूमने की सलाह दी है। उन्होंने उत्तर-पश्चिम भारत के किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी पकी हुई फसलों को तुरंत काट लें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रख दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News