पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:39 AM (IST)
पंजाब डेस्कः उत्तर भारत में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिसने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है।
9 अप्रैल से मौसम साफ रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार को पंजाब के कई इलाकों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार है।
5 जिलों में गिरेंगे ओले
मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है जबकि अन्य 13 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। साथ ही 5 जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है।

