पंजाब में अब दिखेगा गर्मी का असर, जानें 15 तारीख तक के मौसम का हाल

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 02:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के कारण बदले मौसम के बाद अब फिर गर्मी बढ़ने लगी है। फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होता है। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग द्वारा 15 तारीख तक का अनुमान जारी किया गया है। 15 तारीख तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद अब तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी रंग दिखाएगी। 

मौसम विभाग का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के जम्मू-कश्मीर इलाके में एक्टिव होने के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे साथ ही 15 अप्रैल के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके चलते मौसम में बदलाव आ सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News