पंजाब में 16-17 मई को मौसम दिखाएगा तेवर, जारी हुई एडवाइजरी

punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 12:17 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): वीरवार दोपहर को जालंधर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया और भीषण गर्मी के बीच चलने वाली लू से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है, इसी क्रम में जालंधर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब बताया गया है। भीषण गर्मी व लू के बीच दोपहर के समय सड़कों पर गुजरने वाले लोगों का हाल-बेहाल था, वहीं रात को अंधेरी चलने के बाद मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया। तेज आंधी ने गर्मी से कुछ राहत देने का काम किया।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा 16 व 17 मई को लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है। तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच आज पंजाब का अधिकतम तापमान 46 डिग्री को पार कर गया। फरीदकोट में दोपहर के समय 46.1 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा जबकि बठिंड़ा में 43.5, अमृतसर में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। तापमान में हो रही बढ़ौतरी आने वाले दिनों में परेशानी का सबब बनती हुई नजर आएगी। वीरवार रात को भले ही आंधी चलने से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया है लेकिन मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।

शुष्क मौसम में लू लगने, डिहाइड्रेशन से रहे सावधान

पंजाब में इन दिनों लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। ऐसे मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। जानकारों का कहना है कि शुष्क मौसम में लू लगने, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News