Punjab : महिला का होटल में बेरहमी से कत्ल, प्रेमी से मिलने बच्चे के साथ आई थी युवती

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 09:30 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): मोहाली के एक होटल में चाकू के साथ वार करके कत्ल की गई नवांशहर की एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से फरार है। इन दोनों के साथ एक पांच छह साल का बच्चा भी था। माना जा रहा है कि आरोपी उस बच्चे को लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मोहाली के डी.एस.पी. मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि मोहाली के फेज 1 में स्थित होटल पर्ल-इन के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल के एक कमरे में खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा है जो कि करीब दो दिन पहले अपने एक साथी और पांच छह साल के बच्चे के साथ होटल में आई थी।

डी.एस.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले व अन्य जगहों पर गहरे घाव है। उन्होंने बताया कि होटल से मिले दस्तावेज के मुताबिक आधार कार्ड पर जो नाम और पता लिखा गया है उसके अनुसार कमरा सुनील कुमार के नाम पर बुक हुआ है तथा वह नवांशहर का रहना वाला है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला भी नवांशहर की ही रहने वाली है। उनका आपस में क्या रिश्ता था उसकी अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कत्ल की यह घटना गतरात्रि की लगती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News