Punjab : घर में घुसकर महिला से Rape, पति के घर लौटते ही महिला ने बताई पूरी घटना
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 05:22 PM (IST)
अबोहर (सुनील भारद्वाज): थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने के कथित आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसका आज अस्पताल मेंं मेडीकल करवाया गया। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पीडित महिला ने बताया कि गांव के ही भानी राम पुत्र सुभाष जो कि टायलों के मिस्त्री का काम करता है। उससे उन्होंनें अपने घर का कुछ महीने पहले फर्श लगवाया था। जिसके कुछ रुपये उन्होंने देने थे। कथित आरोप के अनुसार कुछ दिन पहले जब वह घर में अकेली थी तो उक्त भानीराम उनके घर में घुस आया और उसे रसोई में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अपने पति के घर आने पर उसने इसकी शिकायत थाने में दी। जिस पर पुलिस ने पीडिता को अदालत मे पेश किया। जहां पर न्यायाधीश के समक्ष उसके 164 के तहत बयान दर्ज करवाए।
जिसके बाद अदालत के आदेशों पर पुलिस द्वारा पीडिता का मेडीकल करवाया गया और पुलिस ने भानी राम को काबू कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आज उसका मेडीकल करवाया। जिसे अब अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की जांच सहायक सबइंस्पैक्टर भगवान सिंह कर रहे हैं।

