Punjab:  दिन-दहाड़े महिला की कानों की बालियां झपटीं, वारदात CCTV में कैद

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 08:16 PM (IST)

गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया): दीनानगर शहर में दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल सवार झपटमारों द्वारा एक महिला की कानों की बालियां झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उसके पास आए और मौका देखते ही उसके कानों की बालियां झपट लीं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरीया मोहल्ला, दीनानगर निवासी महिला रीटा ने बताया कि झपटमार इतनी तेजी से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो चुके थे।

पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में मोटरसाइकिल सवार आरोपियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस झपटमारों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News