Punjab Wrap Up: जाखड़ ने पार्टी के बीच चल रही गुटबाजी पर दिया बड़ा बयान तो वहीं एक बार फिर आमने-सामने हुए भाजपा नेता और किसान, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 06:20 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी के बीच चल रही गुटबाजी पर बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कृषि कानूनों का गुस्सा अभी भी किसानों में थमा नहीं है। जालंधर में एक बार फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने पंजाब के कांग्रेसी सांसदों की पार्लियामैंट में पूर्ण तौर पर गैर-हाजिरी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘ताजपोशी’ के जश्नों में कांग्रेसियों ने किसान संगठनों की अपील को अनदेखा कर दिया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

जाखड़ का बड़ा बयान: कांग्रेस में कई अकाली-बीजेपी के एजेंट, जल्द होगा खुलासा
पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी के बीच चल रही गुटबाजी पर बड़ा बयान दिया है। सुनील जाखड़ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब की कांग्रेस पार्टी में कई अकाली दल और बीजेपी के एजेंट शामिल है। उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी है जिसकी बात वह हाईकमान के साथ भी कर चुके है।

एक बार फिर आमने-सामने हुए भाजपा नेता और किसान, माहौल बेहद तनावपूर्ण
केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कृषि कानूनों का गुस्सा अभी भी किसानों में थमा नहीं है। यहां अब एक बार फिर किसानों ने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब किसानों की तरफ से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और विजय सांपला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां दोनों नेता फगवाड़ा के सतनामपुरा में भाजपा नेता के एक समागम में पहुंचे थे जहां किसानों को इस बात की भनक लग गई।

now another big incident in broad daylight in jalandhar

जालंधर में दिन-दहाड़े अब एक और बड़ी वारदात, इस ज्वेलरी शॉप में हुई लूट
जालंधर में एक बार फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सबसे सुरक्षित और पॉश स्थानों में से एक अर्बन फेज 2 में लूटेरों ने दिन-दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। यहां के फेज-2 में स्थित मन्नापुरम गोल्ड में लूटेरों ने पहले मालिक को बंधक बनाया और फिर लाखों का कैश और सोना लूट कर फरार हो गए।

सिद्धू की ‘ताजपोशी’ के जश्न पर भगवंत मान का बड़ा बयान आया सामने
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने पंजाब के कांग्रेसी सांसदों की पार्लियामैंट में पूर्ण तौर पर गैर-हाजिरी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘ताजपोशी’ के जश्नों में कांग्रेसियों ने किसान संगठनों की अपील को अनदेखा कर दिया है। यह न केवल किसानों के ‘जनतक व्हिप’ का उल्लंघन है, बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर कुर्बानियां दे रहे अन्नदाता की तौहीन भी है।

पुलिस ने नाके पर रोका तो महिला ने सुनाई ऐसी शर्मनाक बातें, CCTV में कैद पूरी घटना
पठानकोट के जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे में उस समय हंगामा हो गया जब एक तेज रफ्तार में आ रही महिला ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक महिला तेज रफ्तार गाड़ी से आ रही थी। जिसे पठानकोट में लगे पुलिस के नाके की तरफ से रोका गया। पुलिस ने जब तेज रफ्तार के बारे में पुछा तो महिला बदसलूकी करने लगी। इतना ही नहीं तेज हंगामे में उक्त महिला ने महिला पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई भी की। सरेआम उक्त शराबी महिला ने महिला पुलिस कर्मचारी को बालों से खींचा।

once again punjab was shaken by bloody gang war

एक बार फिर खूनी गैंगवार से दहला पंजाब, बड़ी वजह आई सामने
आज सुबह लगभग 8 बजे के करीब किला रोड बाबा विश्वकर्मा मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ख़ूनी गैंगवार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पक्षों में पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसका केस माननीय अदालत में चल रहा है। इसके बावजूद इनमें आज तेजधार हथियारों के साथ फिर झड़प हो गई। इस ख़ूनी झड़प के दौरान दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। इस झगड़े के दौरान एक हमलावर पकड़ा भी गया और एक कार छोड़ कर मौके से फ़रार हो गए। 

बठिंडा में मनप्रीत बादल का विरोध करते ठेका मुलाजिमों पर लाठीचार्ज, हिरासत में कई
एम.एस.डी. स्कूल में आयोजित वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समागम के दौरान काली झंडियां लेकर पहुंचे ठेका मुलाजिमों की पुलिस के साथ झड़प हो गई जिस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन के करीब ठेका मुलाजिमों को हिरासत में ले लिया। 

छोटे भाई की हत्या करने की धमकी देकर 9वीं में पढ़ती नाबालिगा से रेप
यहां के एक मोहल्ले में 9वीं क्लास में पढ़ती नाबालिग लड़की को उसके छोटे भाई की हत्या करने की धमकी देकर होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस बुढलाडा ने नाबालिग लड़की के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाशी शुरू कर दी है। 

humanity ashamed new born  innocent  dead body found in pot

इंसानियत शर्मसार: पतीले में मिली नवजन्मे 'मासूम' की लाश, इलाके में दहशत का माहौल
गांव बंडाला मंजकी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है। आज यहां सुबह एक नवजन्मे बच्चे की  पतीले में फेंकी हुई लाश बरामद हुई। इस मामले के सामने आते ही सभी गांव में हड़कंप मच गया और पंचायत सदस्यों समेत बड़ी संख्या में गांव वासी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि नवजन्मे बच्चे की लाश पतीले में डाल कर छप्पड़ किनारे फेंकी हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

लड़का-लड़की ने एक साथ नहर में लगाई छलांग, सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो
सादिक से थोड़ी दूर बलोचे गांव नजदीक निकलती गंगा केनाल में एक लड़की -लड़के की तरफ से छलांग लगाने का मामला सामने आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News