Punjab Top 10: सी.एम. मान का किसानों को लेकर बड़ा बयान पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 10:16 PM (IST)

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली से वापस लौट कर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मीडिया सी.एम. मान का किसानों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पंजाब डी.जी.पी. का केंद्र को पत्र लिखने पर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधा है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

mann s big statement about farmers came in front

दिल्ली से लौट सी.एम. मान का किसानों को लेकर बड़ा बयान आया सामने, की ये अपील
मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली से वापस लौट कर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मीडिया सी.एम. मान का किसानों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने किसानों से मुलाकात करने को लेकर कहा कि वह मुलाकात करने को तैयार हैं लेकिन मुलाकात का तरीका मुर्दाबाद नहीं होना चाहिए। 

पंजाब DGP द्वारा केंद्र सरकार से की इस मांग को लेकर राजा वड़िंग ने CM मान पर कसा तंज
पंजाब डी.जी.पी. का केंद्र को पत्र लिखने पर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधा है। जानकारी के पंजाब में कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की कम्पनियों की मांग की है। 

CM भगवंत मान के साथ मीटिंग के बाद रोटी की प्लेट के लिए भिड़ने वालों पर एक्शन
करीब एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना के एक रिसोर्ट में राज्य भर के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल, मुख्य अध्यापकों व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। 

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेसी नेता के बेटे को पावरकाम के डायरैक्टर पद से हटाया
पंजाब सरकार ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते घनौर हलके के पूर्व विधायक और सीनियर कांग्रेसी नेता मदन लाल जलालपुर के पुत्र गगनदीप सिंह जलालपुर को पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पावरकाम) के डायरैक्टर प्रशासनिक के पद से हटा दिया है। 

चंडीगढ़ प्रदर्शन के बीच दिल्ली पहुंचे CM मान, किसानों में भारी रोष
किसानों द्वारा चंडीगढ़ ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों से मिले बिना ही अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।

the police became helpless in front of the farmers

किसानों के आगे पुलिस हुई बेबस, बेरीकेड तोड़ चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना
पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा शांत होने वाला नहीं दिख रहा है। किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि बढ़ रहे किसानों के काफिले को मोहाली पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिस दौरान काफी धक्कामुक्की भी हुई। लेकिन किसानों में गुस्सा इतना पनपा हुआ है कि उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया और चंडीगढ़ की तरफ आगे बढ़ गए हैं।

आशा वर्करों ने खोला 'आप' सरकार खिलाफ मोर्चा, लगाया धरना
 पिछली कांग्रेस सरकार की तरफ से आशा वर्करों को लगाए मान भत्ते के 2500 रुपए अभी तक जारी न होने से खफा आशा वर्करों ने रूपनगर सिविल सर्जन दफ्तर के सामने आज पंजाब सरकार के खिलाफ धरना देते हुए पिट-सियापा किया गया।

 पंजाब के 3 दर्जन थानों की बिजली होगी गुल, जारी हुए ये आदेश
पंजाब में चल रहे कुंडी कनेक्शन पर भगवंत मान सरकार सख़्त दिखाई दे रही है। इसके मद्देनज़र सरकार की तरफ से राज्य भर में सख़्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

बड़ी खबर: पंजाब में गर्मी के कारण चौथी कक्षा के बच्चे की मौत
पंजाब के संगरूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज एक चौथी कक्षा में पढ़ रहे बच्ची की गर्मी की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महकप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी पट्नी के रूप में हुई है। 

मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने बुलाए अपने भाई, फिर जो हुआ जानकार हो जाएंगे हैरान
पुलिस थाना लोहियां के मोतीपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मृतक गुरप्रीत सिंह की बहन संदीप कौर ने दी। स्थानीय थानाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि संदीप कौर की पत्नी परमजीत सिंह निवासी साबूवाल, पुलिस थाना तलवंडी चौधरियां जिला कपूरथला ने बताया कि उनके पति परमजीत सिंह की मृत्यु हो चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News