Punjab Wrap Up: पंजाब में जारी नई गाइडलाइंस वहीं फिर एक हुआ सिंगर लेहंबर का परिवार

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 07:17 PM (IST)

जालंधर:  कोरोना के मामलों में राहत मिलने के बाद पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को भी बड़ी रहत दी है। पंजाब सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन ख़त्म कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, जिले में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कॉलेज फेकल्टी की बेमिसाल वचनबद्धता और सख्त मेहनत को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी रद्द की छुट्टियों के बदले कमाई छुट्टी का पूरा लाभ देने का ऐलान किया है।  पंजाबी गायक  लेहंबर हुसैनपुरी का पिछले दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
big relief to the people of punjab regarding the weekend curfew

Weekend Curfew को लेकर पंजाबवासियों को बड़ी राहत, जारी हुई नई Guidelines
कोरोना के मामलों में राहत मिलने के बाद पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को भी बड़ी रहत दी है। पंजाब सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन ख़त्म कर दिया है। नए आदेशों के अनुसार पंजाब में अब सिर्फ़ रविवार का ही लॉकडाउन होगा। पंजाब सरकार की तरफ से यह फ़ैसला आज हुई कोविड रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने नाइट कर्फ्यू में भी बदलाव किया है। नए आदेशों के अनुसार शाम 7 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसी के साथ दुकानदारों को शाम 6 बजे तक दुकाने खोलने की राहत दी गई है।

कोरोना संकट दौरान मेडिकल स्टाफ की रद्द की छुट्टियों पर कैप्टन का बड़ा फैसला
पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कॉलेज फेकल्टी की बेमिसाल वचनबद्धता और सख्त मेहनत को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी रद्द की छुट्टियों के बदले कमाई छुट्टी का पूरा लाभ देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मैडीकल कॉलेज फेकल्टी महामारी के दौरान गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का लाभ नहीं ले सके और वह इस सुविधा से वंचित रहे।

कैप्टन के जिले में देर रात बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, जिले में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार रात के समय 6 लुटेरे इनोवा कार में पटियाला -सरहिंद रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारियों को पेट्रोल डालने के लिए कहा। देखते ही देखते यह लुटेरे बाहर आए और पिस्तौल दिखा कर पेट्रोल पंप कर्मियों को डरा दिया। 

punjabi singer lehmber hussainpuri family reunited again

Photos: फिर एक हुआ पंजाबी सिंगर लेहंबर का परिवार, गायक के गले लग खूब रोई पत्नी
पंजाबी गायक  लेहंबर हुसैनपुरी का पिछले दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। इस विवाद के ख़त्म होने की लेहंबर के प्रशंसकों के साथ-साथ अन्य लोग भी दुआ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना था कि घर का मामला घर में रह कर हल होना चाहिए। वहीं कुछ दिन पहले लेहंबर हुसैनपुरी महिला आयोग समक्ष पेश हुए। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आज इनका विवाद ख़त्म करवा दिया है। मनीषा गुलाटी ने इस बात की जानकारी फेसबुक पेज के द्वारा सांझी की है। इस दौरान मनीषा ने कुछ तस्वीरें सांझी की हैं, जिनमें पत्नी और बच्चे लेहंबर के गले लग कर रो रहे हैं। 

girlfriend boyfriend s painful death in a road accident

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की हादसे में दर्दनाक मौत, कार में कुछ ऐसा मिलने से लोगों के उड़े होश
मिली सूचना के अनुसार गत रात्रि 10:00 बजे फिल्लौर के नजदीकी गांव में तेज रफ्तार अल्टो कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में सवार लखविंदर 26 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र वासी गांव गन्ना पिंड और उसकी प्रेमिका सरोज कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखने के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालने की कोशिश की तो वह हैरान रह गए। 

पंजाब के सरकारी स्कूलों ने हासिल की एक और कामयाबी, इस सूची में आया TOP पर
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मंजूरी के बाद रविवार को परफॉर्मैंस ग्रेडिंग इंडैक्स (पी.जी.आई.) 2019-20 का तीसरा संस्करण जारी किया। इसके तहत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में की गई पहलों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं। इसमें पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडेमान व निकोबार द्वीप समूह और केरल को ए++ ग्रेड दिया गया है। अधिकांश राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में अपने ग्रेड में सुधार किया है।

जालंधर Highway पर दर्दनाक हादसा, मंजर देख दहल गए हर किसी के दिल (देखें तस्वीरें)
लुधियाना -जालंधर पार करते समय गांव चेहड़ू के नजदीक दो कैंटरों की आपस में टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर कैंटर के अगले हिस्से में फंस गया। वहीं वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को कैंटर  में से बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News