श्री दरबार साहिब नमस्तक हुई पंजाबी एक्ट्रेस Sargun Mehta , देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 02:36 PM (IST)

अमृतसर : पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता फिल्म 'जट्ट को चुडेल चक्री' की सफलता के बाद वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने श्री दरबार साहिब पहुंचीं। इस दौरान सरगुन ने गुरु घर में माथा टेका और गुरबानी का आनंद लिया।

PunjabKesari

मीडिया से बात करते हुए सरगुन मेहता ने कहा कि वाहेगुरु की असीम कृपा के कारण हमारे प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'जट्ट नू चुड़ेल टक्करी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

PunjabKesari

सरगुन ने कहा कि हमारी यह फिल्म सुपर डुपर हिट जा रही है, जिसकी सफलता के लिए मैं वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने श्री दरबार साहिब पहुंची हूं। बता दें सरगुन की 'जट्ट नू चुड़ेल टक्करी' फिल्म रिलिज हो चुकी है और कामयाबी के रिकार्ड तोड़ रही है। अब तक फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है।

PunjabKesari

सरगुन मेहता ने 2015 में टीवी से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'अंग्रेज' थी। इस फिल्म में उनके साथ अमरिंद्र गिल और बीनू ढिल्लों मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सरगुन मेहता ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए सरगुन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से सरगुन पंजाब की स्टार बन गईं।

PunjabKesari

इसके बाद सरगुन मेहता ने 'लव पंजाब', 'जिंदुआ' और 'लाहौरिए' जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में सरगुन मेहता एमी विर्क के साथ फिल्म 'किस्मत' में नजर आईं। यह फिल्म पंजाबी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट रही है. इस फिल्म के लिए सरगुन मेहता ने फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News