पंजाबी कलाकार रणजीत मणि भाजपा में शामिल
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2016 - 08:09 AM (IST)

चंडीगढ़: प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार रणजीत मणि भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला तथा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।
भाजपा के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि रणजीत मणि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी फैसलों तथा देश हित के लिए अपनाई जा रही नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनको पार्टी में बनता सम्मान दिया जाएगा।