विदेश से आई दुखद खबर, मालिक की बेरहमी ने ली पंजाबी युवक की जा/न!

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 11:18 AM (IST)

पंजाब डेस्क : बीते दिनों दक्षिणी इटली के जिला लैटिना में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना हुई। इसमें पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, पंजाब के मोगा से संबंधित 31 वर्ष का सतनाम सिंह अपनी के साथ बिना कागजों के इस इलाके में रह रहा था। दोनों एक इटालियन मालिक के घर में काम करते थे। काम करते समय घटे हादसे में सतनाम सिंह की एक बाजू कट गई और शरीर से अलग हो गई। इसके बाद बेरहम इटालियन मालिक ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खून से लथपथ हालत में उसके घर के बाहर छोड़ गया।  

पीड़ित सतनाम सिंह की खराब हालत को देखकर आसपास रहने वाले पंजाबी समुदाय के भाइयों द्वारा एम्बुलेंस को फोन कर प्राथमिक उपचार के लिए बुलाया गया और उसके तुरंत बाद एम्बुलेंस से सतनाम सिंह को रोम के एक बड़े अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मों का दर्द न सहते हुए उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस अनहोनी घटना की जानकारी मिलते ही सतनाम सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।   

मजदूर जत्थेबंदियां करेंगी रोष प्रदर्शन 

इस निंदनीय अमानवीय व्यवहार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मजदूरों के हक के लिए काम करती मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा यह ऐलान किया गया है कि सतनाम सिंह के साथ जो भी हुआ यह बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह की यह हत्या हुई है, इसके लिए उसका मालिक जिम्मेदार है। अगर वह समय पर सतनाम सिंह को अस्तपाल पहुंचा देता तो शायद आज वह जिंदा होता। मजदूर जत्थेबंदी मृतक सतनाम सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए और इटालियन मालिक को सजा दिलवाने के लिए 25 जून मंगलवार को दोपहर 3 बजे लैटिना के डी.सी. दफ्तर में बहुत ही भारी इकट्ठ कर रोष प्रदर्शन करने जा रही है। इस घटना की निंदा और दुख व्यक्त करते हुए गुरमुख सिंह हजारा प्रधान इंडियन कम्युनिटी इन लासियो ने लासियो में रहने वाले सारे भाईचारे और धार्मिक संगठनों को अपील की है कि इस रोष मार्च में जरुर पहुंचे ताकि दिवंगत सतनाम सिंह को न्याय मिल सके।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News