उधार दिए पैसे मांगने पर GF करती थी Blackmail, तंग आए युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 04:22 PM (IST)

मोगा : थाना अजीतवाल के अंतर्गत पड़ते गांव तखानवध निवासी बलजिन्द्र सिंह (27) द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आकर कोई जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयानों पर उसके बेटे की गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जांच थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पैक्टर राज सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुरजीत सिंह ने अपनी दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसके बेटे बलजिन्द्र की एक महिला के साथ दोस्ती थी। उसने बलजिन्द्र से अपने घरेलू उपयोग के लिए 2 लाख रुपए उधार लिए थे लेकिन अब वह वापस करने से टाल-मटोल कर रही थी। जब बलजिन्द्र ने उससे कई बार पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उसने धमकी दी कि यदि उसने पैसे मांगे, तो वह उसके खिलाफ बलात्कार का मुकद्दमा दर्ज करवा देगी।

इसी बात को लेकर बलजिन्द्र मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और आखिरकार उसने अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आकर कोई जहरीली दवाई निगल ली। इसके बाद परिजनों ने उसे मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने कहा कि वह सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कथित आरोपी महिला की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News