अमेरिका में पंजाबी व्यक्ति की अपहरण के बाद ह/त्या! पुलिस ने उड़ाए सबके होश
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 57 वर्षीय अवतार सिंह के अपहरण और हत्या के मामले ने सभी को दहला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने कन्फर्म किया है कि हमलावर किसी और व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे, लेकिन वह गलती से अवतार सिंह को उठा ले गए। इसके बाद उन्होंने अवतार सिंह की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी की रात अवतार सिंह ट्रेसी शहर से लापता हो गए थे। इसे लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी जिसमें तीन अज्ञात लोगों को उन्हें जबरन एक सफेद एसयूवी में ले जाते देखा गया। 20 फरवरी को उनका शव लेक बेरीएसा के नजदीक बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि अवतार सिंह पिछले दो दशकों से अधिक समय से स्थानीय गुरुद्वारे में मुख्य रसोइए के रूप में सेवा दे रहे थे। वे गुरुद्वारा परिसर में ही अपनी पत्नी और 6 महीने के 3 बच्चों के साथ रहते थे। मूल रूप से वह पंजाब के लुधियाना से संबंधित थे। घटना के बाद क्षेत्र की सिख संगत में गहरा शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

