Sharjah Airport में फंसे पंजाबी, अचानक फ्लाइट्स हुईं रद्द, केंद्र सरकार से की अपील
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क : ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण Sharjah International Airport पर कई पंजाबी युवक और अन्य यात्री उड़ान रद्द होने के बाद फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार यात्रियों को पहले बोर्डिंग पास जारी कर दिए गए थे, लेकिन बाद में ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव के चलते संबंधित उड़ान अचानक रद्द कर दी गई।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में यात्री काफी समय से एयरपोर्ट परिसर में ही रुके हुए हैं। कई लोगों का वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है, जिसके कारण वे एयरपोर्ट से बाहर भी नहीं जा पा रहे। इस स्थिति ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। फंसे यात्रियों का कहना है कि उन्हें खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल रही और ठहरने की भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है। अचानक फ्लाइट रद्द होने से लोग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। यात्रियों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

