मशहूर पंजाबी सिंगर के नाम पर हो रहा बड़ा Fraud! लाइव आकर लोगों से की अपील

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 10:51 AM (IST)

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपने फैंस और आम जनता से अपील की है। इसे लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने लोगों से धोखाधड़ी से बचने की अपील की है। मनकीरत औलख ने कहा कि कुछ लोग उनका और उनकी टीम का नाम इस्तेमाल कर लोगों को कॉल और मैसेज कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशी नंबरों खासकर पाकिस्तानी नंबरों से फोन किए जा रहे हैं। ठग लोगों को बातों में फंसा कर पैसों की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कुछ वॉयस मैसेज सुनाए जिसमें ठग मनकीरत औलख बनकर लोगों को विदेश से पैसे भेजने का लालच देकर फंसा रहे हैं। 

सिंगर ने हाथ जोड़कर कहा कि वह सीधे-सादे आदमी है और अगर किसी से बात उन्हें करनी है तो वह खुद कर लेंगे। उन्होंने लोगों से OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करने की अपील करते हुए रजिस्ट्रेशन या मदद के नाम पर कोई पैसा न देने के लिए कहा। मनकीरत ने कहा कि 10 लाख रुपये देने का वादा कर ठग 5 हजार से लेकर 10 हजार जमा करवाने के लिए कह रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी टीम इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मासूम लोग इन धोखेबाजों का शिकार होने से बच सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News