मशहूर पंजाबी सिंगर मनजीत सिंह भीषण हादसे का शिकार, हालत नाजुक
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 03:14 PM (IST)
पंजाब डेस्कः मशहूर सिंगर मनजीत सिंह राल लंदन में एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह राल अपनी कार से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आई एक दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा कम विजिबिलिटी के कारण हुआ बताया जा रहा है, जिस कारण उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के चलते उन्होंने भारत आने के अपने सभी ट्रैवल प्लान रद्द कर दिए हैं और अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी पत्नी और सिंगर निन्द्य कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की है।
म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मंजीत सिंह राल सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर मशहूर बैंड RDB की स्थापना की थी।

