सिद्धू मूसेवाला के पिता की बढ़ाई सुरक्षा, मिल रही थी जान से मारने की धमकियां
punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 09:40 AM (IST)

पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। यहां तक कि वार्ड में चंडीगढ़ पुलिस के जवान सहित कमांडो तैनात किए गए है। दरअसल, बलकौर सिंह गत 16 सितंबर से चंड़ीगढ़ के पी.जी.आई. में भर्ती है। सांस चढ़ने और छाती में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि गत दिवस भाजपा नेता सुनिल जाखड़ ने मूसेवाला के पिता से पी.जी.आई. में मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे। वहीं मूसेवाला के पिता को गैंगस्टर की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।