होटलों में बड़े स्तर पर चल रहे रैकेट, युवाओं से वसूली जा रही मोटी रकम
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:53 PM (IST)
जलालाबाद (आदर्श जोसन, जतिंदर): पंजाब भर के शहरों में होटलों में चल रहे जिस्मों के गैर-कानूनी अड्डे युवा पीढ़ी को सेक्स रैकेट की ओर धकेल रहे हैं। जलालाबाद शहर की बात की जाए तो शहर में आधा दर्जन के करीब होटल सियासी लोगों की शह पर चल रहे है। जहां होटलों के नाम पर सेक्स रैकेट बड़े स्तर पर चल रहे हैं। वहीं कुछ महिलाओं द्वारा शङर की सल्म बस्तियों में भी घरों के अंदर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस शहर के अंदर होटलों के नाम पर चल रहे अड्डों से बेखबर साबित हो रही है। ज्यादातर होटल शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में खुले हैं, जहां बड़े पैमाने पर नाबालिग लड़कियां और लड़के दिनभर होटलों की सीढ़ियां चढ़ते नजर आते हैं।
दूसरी तरफ, लोगों का कहना है कि जलालाबाद सिटी थाने की पुलिस इन गैर-कानूनी सेक्स रैकेट माफिया से लाखों रुपये महीने की रिश्वत वसूल रही है और इसी वजह से लोगों की शिकायतों के बावजूद पुलिस होटलों को बंद कराने या रेड करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिससे साबित होता है कि जलालाबाद पुलिस सीधे तौर पर होटल मालिकों का साथ दे रही है। इन होटलों में पुलिस वाले शहर में आने वाले अफसरों के लिए खाने-पीने का प्रबंध करने के लिए कहते हैं। जलालाबाद के लोगों ने पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों से मांग की है कि शहर में होटलों के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट के गैर-कानूनी अड्डों को बंद कराया जाए ताकि हमारी युवा पीढ़ी गलत रास्ते को जान सके और उससे बच सके।
सेक्स रैकेट माफिया की हो रही चांदी
शहर में स्थित होटलों में कमरे देने वाले माफिया द्वारा रंग रंगलिया मनाने आने वाले जोड़ों से मनमाना पैसा वसूल किया जाता है। नाबालिग और स्कूल यूनिफॉर्म पहने कस्टमर्स से मोटी रकम ली जाती है और उनकी कोई रजिस्ट्रेशन एंट्री नहीं की जाती।
एस.एस.पी. फाजिल्का ने पल्ला झाड़ा
जब पत्रकार ने फाजिल्का जिले के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह से बात की और शहर के होटलों में चल रहे गैर-कानूनी धंधे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि गैर-कानूनी काम करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि 2 दिन बाद भी थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस चैन की नींद सो रही है और यह गैर-कानूनी धंधा जारी है। अब देखना यह है कि एस.एस.पी. फाजिल्का गैर-कानूनी काम करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं या भविष्य में भी शहर के होटलों में गैर-कानूनी धंधे चलते रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

