लुधियाना रैली में बोले राहुल गांधी, कहा- इतने सारे हीरों में से एक को चुनना मुश्किल, जनता के फैसले को पहनाया अमलीजामा

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 05:19 PM (IST)

लुधियाना : राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान लुधियाना में रैली को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि जो राजनीतिक नेता होता है, सालों लड़कर, संघर्ष कर बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास हीरो की कोई कमी नहीं है। हमारे नेताओं के बारे में हमेशा झूठ बोला जाता है, लेकिन हमारी पार्टियों में हीरे भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर नेता अलग-अलग क्षेत्रों से होते हैं, लेकिन सभी को संघर्ष करना ही पड़ता है। इतने सारे हीरों के बीच में से एक हीरे को चुनना आसान काम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मेरी और सिद्धू की पहली मुलाकात कब हुई, इसके बारे में किसी को नहीं पता। उन्होंने नवजोत सिद्धू की तारीफ करते कहा कि उनकी नवजोत सिद्धू के साथ पहली मुलाकात एक स्कूल में क्रिकेट मैच के दौरान हुई है, जब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को कायल कर दिया था। राहुल ने कहा कि मैंने तबसे नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में जाना। तब मुझे पता चला कि इस व्यक्ति में कान्फीडैंस हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू में हर तरह की क्षमता है, जिस तरह से ढालना चाहो, उसी तरह ढल जाते हैं। इसके बाद सुनील जाखड़ की तारीफ करते हुए भी राहुल ने कहा कि हमारे पास पार्टी में कई सारे ऐसे हीरे हैं, जोकि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हम धीरे-धीरे इन्सान को लीडर बनाते हैं। वहीं उन्होंने चरणजीत चन्नी के बारे में कहा कि वह एक गरीब घर के बेटे हैं और गरीबी को गहराई से समझते हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी-सिद्धू के शरीर में पंजाब है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे सस्ती बिजली पंजाब में लोगों को मिल रही है। 

वहीं राहुल ने पी.एम. मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आपने कभी पी.एम. मोदी को सड़क पर किसी गरीब की मदद करते हुए देखा। मोदी राजनेता नहीं एक राजा की तरह रहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हो या केजरीवाल, वहां पर सिर्फ एक ही व्यक्ति की चलती है। अगर राजा ने निर्णय ले लिया तो बात वहीं खत्म हो जाती है। लेकिन पंजाब में ऐसे नहीं चलेगा और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ऐसा माहौल राज्य में आपको दे सकती है। कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को विकास के नए-नए रास्ते दिखाए हैं। सी.एम. फेस पर राहुल गांधी ने कहा कि सी.एम. फेस को चुनना मेरा निर्णय नहीं है, यह आपका निर्णय है। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा और कैंडीडेट्स और युवाओं से पूछा और जो जवाब उन्होंने मुझे दिया, वह निर्णय मैं आज आपको बताने जा रहा हूं। उन्होंने  कहा कि पंजाब भारत की शील्ड है। इस प्रदेश को अपना नेता स्वयं चुनना चाहिए। मेरा इस निर्णय में कुछ हिस्सा होगा, लेकिन मेरे फैसले से ज्यादा जरूरी है जनता का फैसला। जनता ने कहा कि हमें गरीब घर का मुख्यमंत्री चाहिए। इसलिए उन्होंने चरणजीत चन्नी को एक बार फिर से राज्य का सी.एम. चेहरा घोषित किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News