पंजाब कांग्रेस कलह के बीच आज सुनील जाखड़ से मिलेंगे राहुल गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 04:27 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में उफान पर चल रहे कांग्रेस घमासान के बीच मुलाक़ात के सिलसिलों का दौर जारी है। ऐसे ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज राहुल गांधी प्रदेश महासचिव और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाक़ात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक पंजाब को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इतना ही नहीं इस बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आज सुनील जाखड़ से राहुल गांधी की मुलाक़ात कई मायनों में ख़ास मानी जा रही है। फिलहाल कांग्रेस हाईकमान की तरफ से इस विवाद पर मंथन जारी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की है। इतना ही नहीं बीते दिन भी राहुल गांधी ने गुरजीत सिंह औजला और राजकुमार वेरका के साथ दिल्ली में मुलाक़ात की थी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। जिसको हाईकमान की तरफ से तुरंत सुलझाने की कोशिश जारी है। पंजाब में अगले वर्ष होने वाले चुनावों को देखते हुए हाईकमान कोई भी रिस्क लेना पसंद नहीं कर रही। इसी के चलते रोजाना पंजाब के विधायकों और सांसदों के साथ-साथ कैप्टन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बैठकों का सिलसिला जारी है। इस मामले में ऐसा भी कहा जा रहा है कि पंजाब में चल रहे कलह को सुलझाने के लिए राहुल गांधी ने कमान संभाल ली है। इसी के चलते रोजाना उनके आवास स्थान पर विधयकों और सांसदों का आना-जाना लगा हुआ है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News