DM गगन रंधावा केस: पुलिस कार्रवाई पर सुनील जाखड़ ने उठाए गंभीर सवाल

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 01:34 PM (IST)

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने आज दिवंगत DM गगनदीप के अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला किया। जाखड़ ने आरोप लगाया कि इस केस में सरकार और आरोपियों के बीच मिलीभगत है। जाखड़ ने कहा कि पुलिस लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जबकि लालजीत भुल्लर खुद कह रहा है कि उसने सरेंडर कर दिया है, जो FIR को कमजोर करने की कोशिश है।

जरूरी सबूत गायब होने पर उठाए सवाल

जाखड़ ने हैरानी जताई कि पांच दिन की रिमांड खत्म होने के बावजूद पुलिस अभी तक वह मोबाइल फोन रिकवर नहीं कर पाई है जिससे पीड़िता को टॉर्चर और बेइज्जत करने का अश्लील वीडियो बनाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग का गायब होना पुलिस की परफॉर्मेंस पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

जाखड़ ने कहा कि FIR से 'आर्म्स एक्ट' की धाराएं हटा दी गई हैं, जबकि आरोपियों पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप हैं। इसके अलावा, सरकारी अधिकारी को ड्यूटी से रोकने और धमकाने की कोई धारा नहीं है। सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि 4 तारीख को अमृतसर से संघर्ष शुरू किया जाएगा और पंजाब के सभी एम.पीज और एमएलएज से संपर्क करके सी.बी.आई. जांच के लिए साइन करवाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता और परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता, भाजपा चुप नहीं बैठेगी। 

जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि विधायक गुरजीत औजला ने सी.बी.आई. जांच की मांग की है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग इस पर साइन करने से बच रहे हैं। उन्होंने इस मामले में दोनों पार्टियों को पार्टनर बताया। सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अचानक 'बेअदबी बिल' लाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र मकसद लालजीत भुल्लर को 'क्लीन चिट' देना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News