Ludhiana में कांग्रेस का गढ़ बरकरार, राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू को हराकर दर्ज की जीत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 07:33 PM (IST)

लुधियाना : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। लुधियाना में एक बार कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्ट् में कड़ी टक्कर देखने को मिली। राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू को 20942 मतों से हराकर जीत हासिल की है। जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग 322224 वोटों से जीते हैं। 

इस दौरान दूसरे नंबर बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को 301282 वोट, तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी को 237077 वोट व चौथे नंबर शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह ढिल्लों को 90220 वोट मिले हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना सीट जीतकर पार्टी का गढ़ बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News