Raja warring फिर विवादों में! अब यह वीडियो सामने आने से मचा बवाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 06:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए बयान पर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब एक नया विवाद सामने आ गया है — जिसमें वडिंग पर दो सिख बच्चों के केशों की बेअदबी करने का आरोप लग रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वडिंग दो सिख बच्चों के साथ नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वडिंग बच्चों के केशों (बालों) को छूते या उनसे छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वडिंग के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की। कुछ नेताओं ने इसे “सिख मर्यादा के साथ खिलवाड़” बताया, तो कुछ ने कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए। 
 
 गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब राजा वडिंग किसी विवाद में फंसे हों। हाल ही में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के संबंध में एक टिप्पणी की थी, जिस पर राजनीतिक हलकों में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। उसके बाद से वे लगातार विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। अब इस नए वीडियो विवाद ने कांग्रेस हाईकमान के लिए भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब पार्टी पंजाब में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News