राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को भेजा लीगल Notice, पढ़ें पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 05:39 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व DGP और कांग्रेस नेता मोहम्मद मुस्तफा को लीगल नोटिस भेजा है। मिली जानकारी केअनुसार राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा पर उनके खिलाफ पर्सनल कमेंट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
राजा वड़िंग का कहना है कि मोहम्मद मुस्तफा द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों के जरिए उनकी इमेज को सार्वजनिक खराब करने की कोशिश की गई है। भेजे गए नोटिस में राजा वड़िंग ने कहा है कि मोहम्मद मुस्तफा 48 घंटे के अंदर अपने टिप्पणियों के लिए माफी मांगें। मोहम्मद मुस्तफा ने यह टिप्पणी एक प्राइवेट चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान की गई थी। राजा वारिंग ने इस बारे में मोहम्मद मुस्तफा को लीगल नोटिस भेजा है।
मोहम्मद मुस्तफा राजा वड़िंग के काम की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने हाल के महीनों में पार्टी के अंदर लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशनल मुद्दों पर चिंताओं का हवाला देते हुए, वड़िंग को स्टेट यूनिट चीफ बनाए रखने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कांग्रेस हाईकमान से पब्लिकली अपील की थी। लीगल नोटिस के जरिए, वड़िंग ने मांग की है कि मुस्तफा तुरंत आपत्तिजनक बयान वापस लें, बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें। ऐसा न करने पर लीगल एक्शन हो सकता है।

नोटिस के मुताबिक, मुस्तफा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लीडरशिप पर बात करते हुए वड़िंग की लीडरशिप की जिम्मेदारियों को निभाने की काबिलियत पर बहुत आपत्तिजनक पर्सनल टिप्पणी की थी। नोटिस में दावा किया गया है कि ये टिप्पणी किसी पॉलिटिकल फ़ैसले या पॉलिसी की बुराई करने तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि इनका मकसद जनता की नजरों में वड़िंग की इमेज को नुकसान पहुंचाना था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

