पंजाब विधानसभा चुनाव: मैदान में उतरे राजस्थान के CM अशोक गहलोत, किया प्रचार

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 09:34 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यदि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पंजाब और राजस्थान की सरकार मिल कर अफीम की खेती पर चर्चा करेगी। चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ आए अशोक गहलोत ने कहा कि अभी तक अफीम की खेती पर पंजाब और राजस्थान की सरकार ने कभी चर्चा नहीं की। आज नशे के कारण पंजाब की बर्बादी की चर्चा हर जगह है। कांग्रेस भी चिंतित है क्योंकि पंजाब में ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसलिए सुझाव लिए जाएंगे। सरकार बनने पर इस पर पहले विस्तार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : मीनाक्षी लेखी ने सी.एम. चन्नी पर कसा तंज, 'आप' पर भी साधा निशाना

गहलोत ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शैली बदलनी चाहिए क्योंकि जैसे बयान वह देते हैं, वह सही नहीं है। गहलोत ने कहा कि आर.एस.एस. और भाजपा का लोकतंत्र के साथ दूर-दूर तक नाता नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन की सरकार पर गहलोत ने कहा कि जबसे चन्नी मुख्यमंत्री बने हैं, वह पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने बेहद कम समय में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बिजली रेट, पेट्रोल-डीजल, पानी से ले कर पंजाब की जनता के साथ जुड़े कई अहम फैसले लिए।

यह भी पढ़ें : पंजाब के युवक की युगांडा में हुई मौत का मामला पहुंचा केन्द्र सरकार के पास

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी ने बेहद शालीनता के साथ व्यवहार किया, जिसे पूरे देश में सराहा गया। प्रधानमंत्री के आरोपों का सम्मान से जवाब दिया। इसलिए तय है कि पंजाब की जनता चरणजीत सिंह चन्नी को एक बार फिर दोबारा मौका देगी। गहलोत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से भाजपा का पल्ला पकड़ने साथ जनता की हमदर्दी उनके प्रति खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी का हाल भी 2017 जैसा होगा, जो माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, वह खत्म होगा और अंत में जनता कांग्रेस को बहुमत देगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News