पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजीव राजा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 02:37 PM (IST)

पटियाला: पटियाला पुलिस की तरफ से आज राजीव राजा गैंग के 3 और सदस्य गिरफ़्तार किए गए हैं। गिरफ़्तारी दौरान 5 पिस्तौल 32 बोर के और 12 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। बता दें कि नाभा जेल में बंद राजीव राजा गैंग के वरिन्दरजीत सिंह साबी, दिलबाग सिंह और गुरदीप सिंह को गिरफ़्तार किया गया है। 

राजीव राजा गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का करीबी साथी माना जाता है और राजीव राजा जयपाल भुल्लर के साथ कई वारदातों  में शामिल भी था और कई केस भी दर्ज हैं जिसके बाद पुलिस ने पहले राजीव राजा को गिरफ़्तार किया था जिस पर 34 से अधिक केस दर्ज हैं जिससे पूछताछ की गई तो उसके 3 अन्य साथियों को गिरफ़्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News