Rajvir Jawanda को लेकर आई नई Update, 2-3 दिन बाद...
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 12:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा की स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। पता चला है कि स्वास्थ्य स्थिति में अभी तक कोई खास सुधार नहीं आया है। वह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखे गए हैं।
बता दें कि अस्पताल की ओर से 2-3 दिनों से कोई नया मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आज दोपहर के बाद अस्पताल से उनकी सेहत के बारे में अपडेट जारी हो सकता है। राजवीर जवंदा इस समय अस्पताल की क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस विशेषज्ञ टीमों की सघन निगरानी में हैं।
डॉक्टर्स उनकी सेहत को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अपनी दिल की धड़कन (हार्ट रेट) को नियंत्रित रखने के लिए लगातार दवाइयां दी जा रही हैं। फिलहाल, गायक राजवीर जवंदा वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं। उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि राजवीर जवंदा कुछ दिन पहले हिमाचल में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।