मशहूर पंजाबी गायक हादसे का शिकार, Fans मांग रहे दुआ

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 04:11 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

rajvir jawanda accident

हादसा इतना भयानक था कि गायक को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। राजवीर जवंदा के प्रशंसक और परिवारजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस खबर के बाद पंजाबी संगीत उद्योग में चिंता की लहर दौड़ गई है, क्योंकि राजवीर जवंदा अपनी हिट गीतों और प्रदर्शन के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News