राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पटरी पर लौट रही हैं जिंदगी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो अनियायियों के साथ बलात्कार करने के मामले में मिली 20 साल की सजा के एक दिन बाद हरियाणा और पंजाब के हिंसा प्रभावित इलाकों में जीवन पटरी पर वापस लौट रहा है।   अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना की खबर नहीं है। 

दोनों राज्य अब भी हाई अलर्ट पर
सिरसा में किसी भी स्थान पर हिंसक घटना नहीं होने के बाद अधिकारियों ने सुबह सात बजे के बाद कर्फ्यू में 12 की ढील दी है। इससे पहले हरियाणा के पंचकूला और कैथल सहित अन्य शहरों से कर्फ्यू हटा लिया गया। डेरा का मुख्यालय सिरसा में ही है। डेरे के अनुयायी राम रहीम की दोष सिद्धि से पहले बड़ी संख्या में वहां जुटे थे।  पंजाब के जिन संवेदनशील जिलों भटिंडा, पटियाला और मोगा डेरा में अनियायियों की उपस्थिति बड़ी संख्या में थी, वहां अब जनजीवन बहाल हो रहा है। किसी भी तरह की हिंसा की घटना को रोकने के लिए दोनों राज्य अब भी हाई अलर्ट पर हैं। सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को पिछले शुक्रवार दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई थी।   

सी.एम. ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से खासतौर पर डेरा के अनुयायियों से अदालत द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करने की अपील के साथ ही राज्य में शांति बनाए रखने में लोगों से मदद की अपील की थी।  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल कानून-व्यवस्था की जानकारी देने के लिए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर से भेंट की थी। पंजाब और हरियाणा में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर लगाई गई पाबंदी आज हटाई दी गर्इ है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कल कहा था, "पिछले कुछ दिनों से पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूल और कॉलेज को खोलने का फैसला जिले
 के संबंधित अधिकारियों पर छोड़ा गया है।’’

Related News

विदेश से लौटे युवक का घिनौना कारनामा, मामला जान आप भी रह जाएंगे

हाईकोर्ट ने पंजाब के DSP सहित 5 पुलिस कर्मियों को सुनाई सख्त सजा, जानें पूरा मामला

सरकारी स्कूल के Principal का कारनामा, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

Canada पहुंच लड़की ने पति को किया Block, मामला जान रह जाएंगे दंग

Airport पर बिगड़ी मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत, मची भगदड़

युवती की Fake Insta ID बना युवक को बुलाया अस्पताल, फिर जो हुआ जान रह जाएंगे दंग

कारोबारी को आई Whatsapp Call ने उड़ाए होश, मामला जान रह जाएंगे दंग

अहम खबर: डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलने जा रही ये 2 स्पेशल ट्रेनें

Punjab : 11वीं कक्षा के छात्र को बीच रास्ते घेर दिया घटना को अंजाम, मामला जान रह जाएंगे दंग

Punjab : 5 बच्चों की मां की घिनौनी करतूत, मामला जान रह जाएंगे दंग