युवक ने घर में घुसकर नाबालिगा को नशीली वस्तु सुंघा कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 09:04 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(जोशी/ धीर): 12वीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग लड़की से नौजवान ने घर में दाखिल होकर दुष्कर्म किया। इस आरोप में जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और 2 अन्य अज्ञात नौजवानों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में लड़की की मां ने थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ नौकरी करती है। उसकी 2 बेटियां हैं। उसने बताया कि 19 जुलाई को उसकी बड़ी लड़की की तबीयत ठीक न होने के कारण वह स्कूल नहीं गई, घर पर अकेली थी और छोटी बेटी ट्यूशन पढऩे गई हुई थी। जब वह शाम करीब 5 बजे घर पहुंची, तो उसने देखा कि उसकी बड़ी लड़की बेहोशी की हालत में है। इतने में उसका पति भी घर आ गया। 

उन्होंने बेटी को पानी पिलाया और होश में आने पर लड़की ने बताया कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरबचन सिंह अपने 2 दोस्तों के साथ शाम 3 से 5  बजे के करीब घर में जबरदस्ती दाखिल हो गया व उसके  साथ आए उसके साथी घर के बाहर खड़े हो गए। इस दौरान जस्सा ने उसको नशीली वस्तु सुंघा कर पहले अश्लील हरकतें कीं व बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां की शिकायत पर थाना कबीरपुर के एस.एच.ओ. जसमेल कौर ने मामले की जांच की और जसप्रीत सिंह और उसके 2 अज्ञात साथियों पर धारा-376, 120बी, 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News